Bagpat. उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के कबड्डी खिलाड़ी मोनू की रविवार सुबह शामली में गोली मारकर हत्या कर दी गई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि हत्या की वजह प्रेम प्रसंग बना।
मोनू अपने गांव की एक युवती से इंस्टाग्राम के जरिए बात करता था। युवती घरवालों से छिपकर अलग-अलग मोबाइल से चैट करती थी, लेकिन एक दिन गलती से उसका इंस्टाग्राम अकाउंट चचेरे भाई कार्तिक के मोबाइल में लॉगिन रह गया। वहीं से दोनों के रिश्ते का खुलासा हुआ।
पहले परिवार में विवाद हुआ और बाद में युवती के पिता तक मामला पहुंचा। आरोप है कि इसके बाद ताऊ के कहने पर कार्तिक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर शामली में मोनू पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और पूरे मामले की जांच कर रही है।