Saturday, 01 August 2026 |  मेरठ, उत्तर प्रदेश
🔴 Breaking News
आधी रात नवविवाहित कपल का अपहरण, युवती से बेड टच और मोबाइल लूट… डायल-112 ने पीछा कर 3 बदमाश दबोचे पेपर लीक बिल लोकसभा से पास, राहुल गांधी के भाषण पर जमकर हंगामा, ‘इडियट’ और अंधभक्त शब्दों पर सत्ता पक्ष का विरोध प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो जारी कर दिया बड़ा संदेश, परीक्षा सुधारों के लिए बनेगी हाई पावर टास्क फोर्स आधी रात नवविवाहित कपल का अपहरण, युवती से बेड टच और मोबाइल लूट… डायल-112 ने पीछा कर 3 बदमाश दबोचे पेपर लीक बिल लोकसभा से पास, राहुल गांधी के भाषण पर जमकर हंगामा, ‘इडियट’ और अंधभक्त शब्दों पर सत्ता पक्ष का विरोध प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो जारी कर दिया बड़ा संदेश, परीक्षा सुधारों के लिए बनेगी हाई पावर टास्क फोर्स

कांवड़ यात्रा के लिए NCRTC का बड़ा फैसला, नमो भारत की 52 अतिरिक्त ट्रिप्स, अब हर 8 मिनट में मिलेगी ट्रेन

कांवड़ यात्रा के लिए NCRTC का बड़ा फैसला, नमो भारत की 52 अतिरिक्त ट्रिप्स, अब हर 8 मिनट में मिलेगी ट्रेन

नई दिल्ली/मेरठ। श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के दौरान बढ़ने वाली यात्रियों की संख्या को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) ने बड़ा फैसला लिया है। 30 जुलाई से 14 अगस्त तक दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर प्रतिदिन 52 अतिरिक्त ट्रेन ट्रिप्स चलाई जाएंगी। इसके बाद नमो भारत ट्रेनें अब हर 8 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध होंगी।

फिलहाल नमो भारत ट्रेनें हर 10 मिनट पर संचालित हो रही हैं, लेकिन कांवड़ यात्रा के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए ट्रेन सेवाओं की आवृत्ति बढ़ा दी गई है। अतिरिक्त सेवाएं सराय काले खां से मोदीपुरम तक पूरे कॉरिडोर पर संचालित होंगी। जरूरत पड़ने पर NCRTC ट्रेन की फ्रीक्वेंसी को और बढ़ाने का निर्णय भी ले सकता है।

वर्तमान में दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर प्रतिदिन करीब एक लाख यात्री सफर कर रहे हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान यह संख्या और बढ़ने की संभावना है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था लागू की गई है।

NCRTC ने बताया कि पूरे कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेनों के साथ-साथ मेरठ साउथ से मोदीपुरम के बीच मेरठ मेट्रो भी संचालित हो रही है, जिससे शहर के भीतर यात्रियों को सुगम परिवहन सुविधा मिल रही है।

कांवड़ यात्रा के दौरान कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन और सड़क बंद रहने की वजह से सड़क मार्ग से यात्रा प्रभावित होती है। ऐसे में तेज़, समयबद्ध और विश्वसनीय नमो भारत ट्रेनें दैनिक यात्रियों, छात्रों और नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होंगी।

हालांकि, सड़क बंद रहने के कारण कुछ नमो भारत स्टेशनों पर पार्किंग सुविधा अस्थायी रूप से प्रभावित हो सकती है। NCRTC ने कहा है कि ऐसी स्थिति में यात्रियों को समय रहते सूचना दी जाएगी। दिल्ली में CISF और उत्तर प्रदेश में UPSSF के सहयोग से सुरक्षा और यात्री सुविधाओं के बेहतर इंतज़ाम किए जा रहे हैं, ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान लोगों को कम से कम असुविधा का सामना करना पड़े।