Wednesday, 12 August 2026 |  मेरठ, उत्तर प्रदेश
🔴 Breaking News

कोर्ट मैरिज से नाराज़ पिता बना बेटी का कातिल, चुनरी से गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, शव के पास बैठा रहा

कोर्ट मैरिज से नाराज़ पिता बना बेटी का कातिल, चुनरी से गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, शव के पास बैठा रहा

Agra. उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से ऑनर किलिंग का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जैतपुर थाना क्षेत्र में एक पिता ने अपनी ही 24 वर्षीय बेटी अंकिता शर्मा की गला घोंटकर हत्या कर दी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि बेटी ने करीब चार महीने पहले परिवार की मर्जी के खिलाफ एक फौजी युवक से कोर्ट मैरिज कर ली थी। इसी बात से नाराज़ पिता ने इस वारदात को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात करीब 12 बजे आरोपी पिता का बेटी से इसी बात को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि उसने पहले अंकिता के साथ मारपीट की और फिर चुनरी से उसका गला घोंट दिया। वारदात के समय घर में आरोपी की पत्नी और बेटा भी मौजूद थे। हत्या करने के बाद उसने दोनों को घर से बाहर भेज दिया और खुद बेटी के शव के पास बैठा रहा।

कुछ देर बाद घर से चीख-पुकार की आवाज सुनकर पड़ोसियों को शक हुआ। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के अंदर फर्श पर अंकिता का शव पड़ा देखा। पुलिस ने आरोपी पिता से पूछताछ की तो उसने बिना किसी हिचकिचाहट के हत्या की बात स्वीकार कर ली।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि चार महीने पहले उसकी बेटी ने परिवार की इच्छा के विरुद्ध एक फौजी युवक से कोर्ट मैरिज कर ली थी। वह इस शादी से बेहद नाराज़ था और इसे परिवार की इज्जत के खिलाफ मानता था। इसी कारण उसने बेटी की हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपी पिता को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस परिजनों और अन्य लोगों से भी पूछताछ कर रही है ताकि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा सके।

पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

क्या पिता को ये कदम उठाना चाहिए था

0%
0%