New delhi. नई दिल्ली में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी और चारु चौधरी की पुत्री इलिसा ने कुचिपुड़ी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देकर उपस्थित सभी अतिथियों का दिल जीत लिया। उनकी शानदार प्रस्तुति पर सभागार देर तक तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।
नई दिल्ली में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी और चारु चौधरी की पुत्री इलिसा ने भारतीय शास्त्रीय नृत्य कुचिपुड़ी की आकर्षक प्रस्तुति दी।
इलिसा की मनमोहक अभिव्यक्ति, संतुलित नृत्य मुद्राएं और भारतीय शास्त्रीय संस्कृति के प्रति उनका समर्पण कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण रहा। उनकी प्रस्तुति ने मौजूद केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, सांसद राजकुमार सांगवान, विधायकों वरिष्ठ नेता
कुंवरवीर सिंह सहित सभी गणमान्य अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रस्तुति समाप्त होते ही पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।