Wednesday, 12 August 2026 |  मेरठ, उत्तर प्रदेश
🔴 Breaking News
कांवड़ यात्रा में ग्राउंड कमांडर बने आईजी कलानिधि नैथानी, दिन-रात सड़कों पर उतरकर किया व्यवस्थाओं का रियलिटी चेक नोएडा के PG में असम की 19 साल की लड़की की हत्या, B.Tech इंजीनियर फरार, कमरे में लाश छिपाकर बाहर से लगाया ताला लुटेरे बाप-बेटे ने विधायक की MBBS बेटी समेत 44 महिलाओं से की शादी, 100 करोड़ की ठगी कांवड़ यात्रा में ग्राउंड कमांडर बने आईजी कलानिधि नैथानी, दिन-रात सड़कों पर उतरकर किया व्यवस्थाओं का रियलिटी चेक नोएडा के PG में असम की 19 साल की लड़की की हत्या, B.Tech इंजीनियर फरार, कमरे में लाश छिपाकर बाहर से लगाया ताला लुटेरे बाप-बेटे ने विधायक की MBBS बेटी समेत 44 महिलाओं से की शादी, 100 करोड़ की ठगी

डीएम और एसएसपी ने रजवाहा कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण, शिविरों की व्यवस्थाएं परखी

डीएम और एसएसपी ने रजवाहा कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण, शिविरों की व्यवस्थाएं परखी

Meerut. कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन लगातार तैयारियों में जुटा है। सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे ने अधिकारियों के साथ रजवाहा कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने राड़धना पुल, पाली, कालिंदी और धनवाली खेड़ा स्थित कांवड़ मार्ग का जायजा लिया। उन्होंने मार्ग पर बनाए गए विभिन्न कांवड़ शिविरों का भी निरीक्षण किया और शिविर संचालकों से बातचीत कर श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

डीएम और एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा और अन्य सभी आवश्यक इंतजाम पूरी तरह दुरुस्त रखे जाएं, ताकि शिवभक्तों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रसाद, एसडीएम सरधना उदित नारायण सेंगर, जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।