Saturday, 01 August 2026 |  मेरठ, उत्तर प्रदेश
🔴 Breaking News
आधी रात नवविवाहित कपल का अपहरण, युवती से बेड टच और मोबाइल लूट… डायल-112 ने पीछा कर 3 बदमाश दबोचे पेपर लीक बिल लोकसभा से पास, राहुल गांधी के भाषण पर जमकर हंगामा, ‘इडियट’ और अंधभक्त शब्दों पर सत्ता पक्ष का विरोध प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो जारी कर दिया बड़ा संदेश, परीक्षा सुधारों के लिए बनेगी हाई पावर टास्क फोर्स आधी रात नवविवाहित कपल का अपहरण, युवती से बेड टच और मोबाइल लूट… डायल-112 ने पीछा कर 3 बदमाश दबोचे पेपर लीक बिल लोकसभा से पास, राहुल गांधी के भाषण पर जमकर हंगामा, ‘इडियट’ और अंधभक्त शब्दों पर सत्ता पक्ष का विरोध प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो जारी कर दिया बड़ा संदेश, परीक्षा सुधारों के लिए बनेगी हाई पावर टास्क फोर्स

डेढ़ साल बाद घर लौटा ‘मृत’ युवक, जिसका हो चुका था अंतिम संस्कार… औरैया में हैरान कर देने वाला मामला

डेढ़ साल बाद घर लौटा ‘मृत’ युवक, जिसका हो चुका था अंतिम संस्कार… औरैया में हैरान कर देने वाला मामला

औरैया (यूपी)। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिस युवक को परिवार डेढ़ साल पहले मृत मानकर उसका अंतिम संस्कार कर चुका था, वह अचानक जिंदा घर लौट आया। युवक को सामने देखकर परिवार और गांव के लोग हैरान रह गए।

जानकारी के अनुसार, कमल सिंह पारिवारिक विवाद के बाद करीब डेढ़ साल पहले घर छोड़कर चला गया था। इसी दौरान हाईवे किनारे एक अज्ञात शव मिला, जिसकी पहचान परिजनों ने कमल सिंह के रूप में कर ली। पुलिस की औपचारिक प्रक्रिया के बाद परिवार ने उसी शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया और शोक की सभी रस्में पूरी कर लीं।

अब डेढ़ साल बाद कमल सिंह अचानक अपने घर पहुंच गया। उसे देखकर परिजनों को पहले अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हुआ।

कमल सिंह ने बताया कि घर छोड़ने के बाद वह हरियाणा के पानीपत में मजदूरी करने लगा था। इसी दौरान एक दुर्घटना में उसका पैर टूट गया, जिसके कारण वह लंबे समय तक परिवार से संपर्क नहीं कर सका। स्वस्थ होने के बाद जब वह घर लौटा तो परिवार को पता चला कि उसे मृत मानकर उसका अंतिम संस्कार तक किया जा चुका है।

फिलहाल यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं, यह भी सवाल उठ रहे हैं कि आखिर जिस अज्ञात शव का अंतिम संस्कार कमल सिंह समझकर किया गया था, उसकी वास्तविक पहचान क्या थी।