Saturday, 01 August 2026 |  मेरठ, उत्तर प्रदेश
🔴 Breaking News
आधी रात नवविवाहित कपल का अपहरण, युवती से बेड टच और मोबाइल लूट… डायल-112 ने पीछा कर 3 बदमाश दबोचे पेपर लीक बिल लोकसभा से पास, राहुल गांधी के भाषण पर जमकर हंगामा, ‘इडियट’ और अंधभक्त शब्दों पर सत्ता पक्ष का विरोध प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो जारी कर दिया बड़ा संदेश, परीक्षा सुधारों के लिए बनेगी हाई पावर टास्क फोर्स आधी रात नवविवाहित कपल का अपहरण, युवती से बेड टच और मोबाइल लूट… डायल-112 ने पीछा कर 3 बदमाश दबोचे पेपर लीक बिल लोकसभा से पास, राहुल गांधी के भाषण पर जमकर हंगामा, ‘इडियट’ और अंधभक्त शब्दों पर सत्ता पक्ष का विरोध प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो जारी कर दिया बड़ा संदेश, परीक्षा सुधारों के लिए बनेगी हाई पावर टास्क फोर्स

तीन बच्चों की मां ने 20 साल के प्रेमी से रचाई शादी, पति खुद ले गया कोर्ट… बोला- अब मेरी जान को खतरा नहीं

तीन बच्चों की मां ने 20 साल के प्रेमी से रचाई शादी, पति खुद ले गया कोर्ट… बोला- अब मेरी जान को खतरा नहीं

चंदौली (यूपी)। उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले से रिश्तों को चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां 47 वर्षीय तीन बच्चों की मां ने अपने से करीब 27 साल छोटे, 20 वर्षीय प्रेमी से पति की मौजूदगी में शादी कर ली। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि पति खुद दोनों को रजिस्ट्रार कार्यालय लेकर पहुंचा और कोर्ट मैरिज कराई। पति का कहना है कि उसे डर था कि कहीं पत्नी और उसका प्रेमी उसकी हत्या न करवा दें, इसलिए उसने दोनों को अलग करने के बजाय शादी करा देना ही बेहतर समझा।

जानकारी के अनुसार, यह मामला सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के डैना गांव का है। जीवनाथ राजभर की शादी करीब 25 साल पहले सरिता राजभर से हुई थी। दोनों के तीन बच्चे हैं। बड़ा बेटा 17 साल का है, जबकि बेटी 14 वर्ष और छोटा बेटा 7 साल का है।
जीवनाथ दिल्ली में वेल्डिंग का काम करते हैं।

उनके अनुसार, पत्नी का गाजीपुर के गहमर निवासी 20 वर्षीय अजय गुप्ता से प्रेम संबंध था। अजय ट्रेनों में मूंगफली बेचता है और दोनों की मुलाकात ट्रेन में सफर के दौरान हुई थी। बातचीत धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और करीब एक साल से दोनों के बीच संबंध चल रहे थे।

जीवनाथ ने बताया कि अप्रैल में वह दिल्ली लौटे थे। कुछ दिन बाद सूचना मिली कि पत्नी घर से गायब हो गई है। उन्होंने सकलडीहा कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। शुरुआत में मायके पक्ष ने उन पर पत्नी की हत्या का आरोप लगाया, लेकिन पुलिस जांच में पता चला कि सरिता अपने प्रेमी के साथ चली गई थी।

करीब चार महीने बाद मंगलवार को जीवनाथ ने रेलवे स्टेशन पर पत्नी और उसके प्रेमी को एक साथ देख लिया। उन्होंने पत्नी से हाथ जोड़कर घर लौटने की अपील की, लेकिन उसने साफ इनकार कर दिया। इसके बाद जीवनाथ दोनों को रजिस्ट्रार कार्यालय ले गए, जहां उनकी कोर्ट मैरिज कराई गई।

शादी के दौरान सरिता ने पति के सामने ही प्रेमी को जयमाला पहनाई और अजय ने उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। सरिता ने अपने तीनों बच्चों को साथ ले जाने से भी इनकार कर दिया। उसने कहा कि बच्चे उसके पति के हैं, इसलिए उनकी परवरिश वही करेगा।

जीवनाथ का कहना है कि अब पत्नी अपनी पसंद के व्यक्ति के साथ रहना चाहती है, इसलिए उसने उसे आजाद कर दिया। उनका कहना है कि इससे कम से कम अब उन्हें अपनी जान का डर नहीं रहेगा। वहीं पुलिस का कहना है कि दोनों बालिग हैं और उन्होंने अपनी इच्छा से विवाह किया है, इसलिए कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की गई।