Saturday, 26 September 2026 |  मेरठ, उत्तर प्रदेश
🔴 Breaking News

दिल दहला देने वाली वारदात: पहले गर्लफ्रेंड पर डाली नज़र… फिर ममेरे भाई को हथौड़े से मारकर जला डाला शव

दिल दहला देने वाली वारदात: पहले गर्लफ्रेंड पर डाली नज़र… फिर ममेरे भाई को हथौड़े से मारकर जला डाला शव

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर शिवम राय ने अपने ममेरे भाई सुमित उर्फ साहिल का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी। आरोप है कि हत्या की वजह सुमित की गर्लफ्रेंड थी, जिससे शिवम एकतरफा लगाव रखने लगा था। वारदात के बाद शव को जलाकर पहचान मिटाने की कोशिश की गई।

प्रयागराज में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर शिवम राय पर अपने ममेरे भाई सुमित उर्फ साहिल की हत्या का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, सुमित और एक युवती लंबे समय से एक-दूसरे को जानते थे। इसी दौरान सुमित ने अपनी गर्लफ्रेंड की मुलाकात अपने ममेरे भाई शिवम से कराई।

जांच में सामने आया कि मुलाकात के बाद शिवम युवती को पसंद करने लगा और उसे हासिल करना चाहता था। पुलिस का आरोप है कि उसने कई बार कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद उसने सुमित को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

पुलिस के अनुसार, शिवम ने पहले सुमित का अपहरण किया। इसके बाद कथित तौर पर हथौड़े से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद पहचान छिपाने के इरादे से शव को आग के हवाले कर दिया।

सुमित के लापता होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। करीब सात दिन बाद पुलिस ने अधजला शव बरामद किया और जांच के आधार पर मामले का खुलासा करते हुए आरोपी शिवम राय को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस मामले में आगे की पूछताछ कर रही है और हत्या में इस्तेमाल किए गए अन्य साक्ष्यों को भी जुटाया जा रहा है। यदि जांच में अन्य लोगों की भूमिका सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ऐसे लोगों को क्या सजा मिलनी चाहिए ?

100%
0%