Follow Us

पीएम मोदी कल करेंगे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, सांसद अरुण गोविल बोले ये नया उत्तर प्रदेश, जहां विकास, विरासत और विरासत एक साथ बढ़ रहे आगे

पीएम
मोदी कल करेंगे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, सांसद अरुण गोविल बोले ये नया उत्तर प्रदेश, जहां विकास, विरासत और विरासत एक साथ बढ़ रहे आगे 
उत्तर प्रदेश को बुधवार से हाई-स्पीड कनेक्टिविटी का बड़ा तोहफा मिल जाएगा। प्रधानमंत्री Narendra Modi गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे। यह एक्सप्रेसवे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ से पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रयागराज तक सीधा और तेज संपर्क स्थापित करेगा। इसको लेकर मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद अरुण गोविल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया है। 
अरुण गोविल ने कहा कि 29 अप्रैल वेस्ट यूपी और खासतौर से मेरठ के लिए स्वर्णिम दिन होगा। इससे मेरठ के विकास को ओर तेजी मिलेगी। बेहतर कनेटिविटी से मेरठ को एक नई पहचान मिलेगी। मेरठ आज विकास की क्रांति का नेतृत्व कर रहा है। ये नया उत्तर प्रदेश है जहां विकास, विरासत और विरासत साथ-साथ आगे बढ़ रहे हैं। डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में मेरठ का इतिहास ओर अधिक सशक्त हो रहा है। और इसका भविष्य ओर भी उज्जवल बन रहा है। 
594 किलोमीटर लंबा है एक्सप्रेसवे 
करीब 594 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे को 120 किमी प्रति घंटा की रफ्तार के हिसाब से डिजाइन किया गया है। इसके शुरू होने के बाद मेरठ से प्रयागराज तक का सफर, जो पहले 10-12 घंटे में पूरा होता था, अब महज 6-7 घंटे में तय किया जा सकेगा। इससे आम यात्रियों के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियों को भी बड़ी रफ्तार मिलेगी।
आधुनिक तकनीक से लैस एक्सप्रेसवे
उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (यूपीडा) के अनुसार, यह एक्सप्रेसवे फिलहाल 6 लेन का है, जिसे भविष्य में 8 लेन तक बढ़ाया जा सकता है। 120 मीटर चौड़े राइट ऑफ-वे के साथ इसे आधुनिक और सुरक्षित यातायात को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
बेहतर टोल और यात्री सुविधाएं
एक्सप्रेसवे पर 2 मुख्य टोल प्लाजा (मेरठ और प्रयागराज) के साथ 19 रैम्प टोल प्लाजा बनाए गए हैं, जिससे एंट्री-एग्जिट आसान होगी और जाम की समस्या कम होगी। यात्रियों की सुविधा के लिए 9 जन-सुविधा परिसर भी विकसित किए गए हैं, जहां ईंधन, खानपान और विश्राम जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
नदियों पर बने आधुनिक पुल
इस परियोजना में गंगा नदी पर लगभग 960 मीटर और रामगंगा नदी पर करीब 720 मीटर लंबे पुल बनाए गए हैं, जो आधुनिक इंजीनियरिंग तकनीक से तैयार किए गए हैं।
एयरफोर्स के लिए रणनीतिक एयरस्ट्रिप
शाहजहांपुर के पास 3.5 किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी भी बनाई गई है, जहां भारतीय वायुसेना द्वारा इमरजेंसी लैंडिंग का सफल परीक्षण किया जा चुका है। यह सुविधा आपातकालीन और सामरिक स्थितियों में बेहद महत्वपूर्ण साबित होगी।
प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगा बल
गंगा एक्सप्रेसवे के चालू होने से पश्चिमी यूपी के औद्योगिक क्षेत्रों और पूर्वी यूपी के कृषि क्षेत्रों के बीच तेज कनेक्टिविटी बनेगी। किसानों को अपनी उपज बड़े बाजारों तक पहुंचाने में आसानी होगी, वहीं उद्योगों को परिवहन में समय और लागत की बचत होगी। इसके साथ ही पर्यटन और निवेश को भी बढ़ावा मिलेगा ।
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *