Saturday, 01 August 2026 |  मेरठ, उत्तर प्रदेश
🔴 Breaking News
आधी रात नवविवाहित कपल का अपहरण, युवती से बेड टच और मोबाइल लूट… डायल-112 ने पीछा कर 3 बदमाश दबोचे पेपर लीक बिल लोकसभा से पास, राहुल गांधी के भाषण पर जमकर हंगामा, ‘इडियट’ और अंधभक्त शब्दों पर सत्ता पक्ष का विरोध प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो जारी कर दिया बड़ा संदेश, परीक्षा सुधारों के लिए बनेगी हाई पावर टास्क फोर्स आधी रात नवविवाहित कपल का अपहरण, युवती से बेड टच और मोबाइल लूट… डायल-112 ने पीछा कर 3 बदमाश दबोचे पेपर लीक बिल लोकसभा से पास, राहुल गांधी के भाषण पर जमकर हंगामा, ‘इडियट’ और अंधभक्त शब्दों पर सत्ता पक्ष का विरोध प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो जारी कर दिया बड़ा संदेश, परीक्षा सुधारों के लिए बनेगी हाई पावर टास्क फोर्स

बहन की हत्या के बाद कराया मुंडन और पिंडदान, ऑनर किलिंग में भाई गिरफ्तार… 500 CCTV देखकर खुला राज

बहन की हत्या के बाद कराया मुंडन और पिंडदान, ऑनर किलिंग में भाई गिरफ्तार… 500 CCTV देखकर खुला राज

गाजियाबाद। गाजियाबाद के वेव सिटी क्षेत्र में खेत में मिले युवती के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान 20 वर्षीय रीमा के रूप में हुई है। मामले में पुलिस ने रीमा के भाई दीपक को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने परिवार की “इज्जत” के नाम पर बहन की हत्या कर दी।
डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि 23 जुलाई की सुबह डायल-112 पर काजीपुरा स्थित एक खेत में शव पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को खेत में खून से लथपथ युवती का शव मिला। पोस्टमार्टम में धारदार हथियार से हत्या की पुष्टि हुई।
500 CCTV कैमरे और मोबाइल डेटा से खुला राज
घटना की जांच के लिए एसीपी प्रिया श्रीपाल के नेतृत्व में चार टीमें गठित की गईं। पुलिस ने करीब 400 से 500 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और घटनास्थल के आसपास सक्रिय मोबाइल नंबरों का विश्लेषण किया। जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर आरोपी दीपक तक पुलिस पहुंची। पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली।
घर छोड़ने के बहाने ले गया, रास्ते में कर दी हत्या
पुलिस के मुताबिक, रीमा का गांव के एक युवक से प्रेम संबंध था। कुछ दिन पहले वह उसके साथ चली गई थी, जिसके बाद परिवार उसे वापस ले आया। बाद में वह नोएडा स्थित अपनी मौसी के घर रहने लगी। आरोपी दीपक उसे घर छोड़ने के बहाने अपने साथ लाया और वेव सिटी क्षेत्र में सुनसान जगह पर उसकी हत्या कर शव खेत में फेंक दिया।
हत्या के बाद कराया मुंडन और पिंडदान
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने हत्या के बाद हापुड़ के बृजघाट जाकर अपना मुंडन कराया और पिंडदान भी किया। पूछताछ में उसने बताया कि परिवार को सामाजिक बदनामी का सामना करना पड़ा था और इसी वजह से उसने यह कदम उठाया।
हत्या में इस्तेमाल धारदार ब्लेड बरामद
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया धारदार ब्लेड भी बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ हत्या सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।