मंगलवार, 09 जून 2026  |  मेरठ, उत्तर प्रदेश
🔴 Breaking News
भारत ने जीता एशिया कप 2024, फाइनल में पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया लोकसभा ने नए आपराधिक कानून संशोधन विधेयक पारित किए दिल्ली होटल अग्निकांड: मालिक लवकेश बजाज गिरफ्तार, 21 लोगों की मौत सेंसेक्स 500 अंक उछला, निफ्टी ने फिर छुआ 22,000 का आंकड़ा उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 4 दिनों तक लू का अलर्ट जारी मेरठ में बड़ी पुलिस कार्रवाई, 3 कुख्यात अपराधी गिरफ्तार भारत ने जीता एशिया कप 2024, फाइनल में पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया लोकसभा ने नए आपराधिक कानून संशोधन विधेयक पारित किए दिल्ली होटल अग्निकांड: मालिक लवकेश बजाज गिरफ्तार, 21 लोगों की मौत सेंसेक्स 500 अंक उछला, निफ्टी ने फिर छुआ 22,000 का आंकड़ा उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 4 दिनों तक लू का अलर्ट जारी मेरठ में बड़ी पुलिस कार्रवाई, 3 कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

बुद्ध पूर्णिमा पर हाई अलर्ट: मेरठ रेंज में कड़ा सुरक्षा घेरा, 1000+ पुलिसकर्मी तैनात, घाटों से शोभायात्राओं तक खास प्लान



मेरठ। बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व को लेकर मेरठ रेंज में इस बार सुरक्षा के बेहद सख्त इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और विभिन्न कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है।
मेरठ, बुलंदशहर, बागपत और हापुड़ जिलों में कुल 08 शोभायात्राएं और 30 अन्य धार्मिक कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। वहीं स्नान के लिए 24 घाटों को चिन्हित किया गया है, जहां सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष प्लान तैयार किया गया है।
🔴 भारी पुलिस फोर्स तैनात
कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे रेंज में
👉 06 अपर पुलिस अधीक्षक
👉 19 सीओ
👉 59 निरीक्षक
👉 240 उपनिरीक्षक
👉 312 मुख्य आरक्षी
👉 435 आरक्षी
👉 190 होमगार्ड/पीआरडी
👉 01 कंपनी PAC
की तैनाती की गई है।
घाटों और मेलों पर खास नजर
बुद्ध पूर्णिमा पर स्नान के दौरान किसी भी तरह की अनहोनी रोकने के लिए घाटों पर जल बैरिकेडिंग, जल पुलिस और गोताखोरों की तैनाती की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी खास सतर्कता बरती जा रही है। सादे कपड़ों में महिला पुलिसकर्मी तैनात रहेंगी। छेड़छाड़, लूट और चेन स्नैचिंग पर कड़ी नजर रखी जाएगी
भीड़ के कारण भगदड़ जैसी स्थिति न बने, इसके लिए ट्रैफिक प्लान पहले से लागू। शोभायात्रा मार्ग चिन्हित। हर संवेदनशील पॉइंट पर पुलिस की तैनाती। 
DIG कलानिधि नैथानी के सख्त निर्देश
मेरठ रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी ने सभी जिलों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि हर ड्यूटी पॉइंट का फिजिकल वेरिफिकेशन किया जाए
छोटी से छोटी घटना को भी गंभीरता से लिया जाए। सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर तुरंत कार्रवाई हो शांति समितियों और धर्मगुरुओं के साथ बैठक
त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए। 89 शांति समिति बैठकें, 58 विभागीय समन्वय बैठकें, 64 आयोजकों के साथ गोष्ठियां पहले ही आयोजित की जा चुकी हैं।
कब है बुद्ध पूर्णिमा?
इस वर्ष बुद्ध पूर्णिमा का पर्व 01 मई 2026 को मनाया जाएगा। इस दिन श्रद्धालु स्नान, पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन, शोभायात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए भगवान बुद्ध को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।