AIMIM प्रमुख बोले- दरवाजा खुला है, सम्मानजनक समझौता हुआ तो साथ लड़ेंगे चुनाव
मुरादाबाद। एआईएमआईएम प्रमुख और हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को गठबंधन का खुला प्रस्ताव दिया है। मुरादाबाद में मीडिया से बातचीत के दौरान ओवैसी ने कहा कि अगर भविष्य में बात नहीं हुई तो बाद में पछताना पड़ सकता है।
ओवैसी ने कहा, आज वक्त है बात कर लो, बाद में रोना नहीं।
उन्होंने कहा कि अगर सम्मानजनक समझौता होता है तो उनकी पार्टी गठबंधन के लिए तैयार है। उनका कहना था कि भाजपा को रोकने के लिए विपक्षी दलों को साथ आना चाहिए।
ओवैसी ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में अपने संगठन को लगातार मजबूत कर रही है और अगर गठबंधन नहीं होता है तो AIMIM अपने दम पर चुनाव लड़ने के लिए भी तैयार है।
ओवैसी के इस बयान को उत्तर प्रदेश की आगामी चुनावी राजनीति में अहम संकेत माना जा रहा है। अब सबकी नजर समाजवादी पार्टी की प्रतिक्रिया पर टिकी है। आपका इस पर क्या मानना है ?