Follow Us

मेरठ में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़: तहखाने में बन रही थीं पिस्टल, 11 गिरफ्तार


मेरठ।
मेरठ में पुलिस ने मिनी पिस्टल फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। हैरान करने वाली बात ये है कि यह फैक्ट्री किसी खुले इलाके में नहीं, बल्कि ग्राम अल्लीपुर के एक मकान के डबल बेड के नीचे बने गुप्त तहखाने में चलाई जा रही थी।
संयुक्त कार्रवाई में स्वाट टीम, सर्विलांस टीम और थाना लोहियानगर पुलिस ने इस गैंग के 11 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से भारी मात्रा में तैयार और अधबने हथियार, मशीनें और तीन गाड़ियां बरामद हुई हैं।
पूरे ऑपरेशन को एसएसपी मेरठ अविनाश पांडे के निर्देशन में अंजाम दिया गया।
स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार गौड़ को मुखबिर से सूचना मिली कि अल्लीपुर में तहखाने में अवैध पिस्टल फैक्ट्री चल रही है। सूचना मिलते ही टीम ने छापेमारी की और मौके से असलम को दबोच लिया, जिसके बाद खुलासा होता चला गया।
पूछताछ में आरोपी असलम ने चौंकाने वाला खुलासा किया, उसने बताया कि फैक्ट्री का मास्टरमाइंड रहीमुद्दीन है, वही कच्चा माल खरीदकर देता था।
SSP अविनाश पांडे के मुताबिक, छापे से कुछ देर पहले ही 3 गाड़ियों में 8 लोग हथियार लेकर निकल चुके थे, जिन्हें बाद में अलग-अलग जगहों से दबोचा गया। पुलिस ने 11 आरोपी को गिरफ्तार किया।
ये हुई बरामदगी
आरोपियों के पास से
8 तैयार पिस्टल (.32 बोर)
3 अधबनी पिस्टल
12 मैगजीन, बैरल, स्लाइड
ग्राइंडर, ड्रिल मशीन, वेल्डिंग रॉड
मैगजीन व हथियार बनाने के दर्जनों पार्ट्स
3 स्विफ्ट कार (सप्लाई में इस्तेमाल)
7 मोबाइल फोन
इनके निर्देशन में हुई कार्रवाई
स्वाट टीम मेरठ
निरीक्षक अखिलेश कुमार गौड़ (टीम प्रभारी)
उ0नि0 धर्मेन्द्र सिंह
है0का0 शक्ति सिंह, विजय कुमार, अरुण कुमार
सर्विलांस टीम मेरठ
उ0नि0 मुनेश बाबू (प्रभारी)
है0का0 राहुल चौधरी, अवतार सिंह, अरविन्द सिरोही, विकास कुमार, अमित चौहान
थाना लोहियानगर पुलिस
थानाध्यक्ष सुमित तोमर
उ0नि0 रामसमझ राणा, शिवेन्द्र सिंह, शादाब अहमद, विवेक कुमार।

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *