Follow Us

वोट लेकर संसद जाते हैं और यूपी को गाली देने वालों के साथ खड़े हो जाते हैं”—PM मोदी का सपा पर हमला

मेरठ/हरदोई।
प्रधानमंत्री Narendra Modi ने बुधवार को हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। इस मौके पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि ये सपा वाले आपकी वोट लेकर संसद जाते हैं और यूपी के लोगों को गाली देने वालों के साथ खड़े हो जाते हैं।
पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत भारत माता की जय और गंगा मैया की जय के उद्घोष से की। भगवान नरसिंह की पुण्य भूमि को नमन करते हुए कहा कि उन्हें मां गंगा के नाम पर बने एक्सप्रेसवे के लोकार्पण का अवसर मिला, जो अपने आप में एक अद्भुत संयोग है। पीएम ने Ganga Expressway को यूपी के विकास की नई लाइफलाइन बताया।
उन्होंने कहा कि यह एक्सप्रेसवे सिर्फ एक सड़क नहीं, बल्कि विजन और संस्कृति का प्रतीक है।
पीएम मोदी ने West Bengal में चल रहे चुनावों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में भारी मतदान हो रहा है और लोग निर्भीक होकर लोकतंत्र के इस पर्व में भाग ले रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि जो उत्तर प्रदेश कभी पलायन के लिए जाना जाता था, आज वही राज्य इन्वेस्टमेंट और इंडस्ट्री का केंद्र बन रहा है। राज्य का औद्योगिक विकास तेजी से बढ़ रहा है।
मोदी ने Samajwadi Party और Indian National Congress पर निशाना साधते हुए कहा कि
सपा विकास विरोधी और नारी विरोधी है। महिला आरक्षण बिल का विरोध किया गया।
तुष्टिकरण और अपराधियों को संरक्षण देने की राजनीति की गई।
पीएम ने कहा, सपा ने डीएमके के सुर में सुर मिलाते हुए यूपी के लोगों का अपमान करने वालों का साथ दिया। पीएम मोदी ने लोगों से अपील की कि वे सपा और उसके सहयोगियों से सावधान रहें और विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ें।

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *