मंगलवार, 09 जून 2026  |  मेरठ, उत्तर प्रदेश
🔴 Breaking News
भारत ने जीता एशिया कप 2024, फाइनल में पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया लोकसभा ने नए आपराधिक कानून संशोधन विधेयक पारित किए दिल्ली होटल अग्निकांड: मालिक लवकेश बजाज गिरफ्तार, 21 लोगों की मौत सेंसेक्स 500 अंक उछला, निफ्टी ने फिर छुआ 22,000 का आंकड़ा उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 4 दिनों तक लू का अलर्ट जारी मेरठ में बड़ी पुलिस कार्रवाई, 3 कुख्यात अपराधी गिरफ्तार भारत ने जीता एशिया कप 2024, फाइनल में पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया लोकसभा ने नए आपराधिक कानून संशोधन विधेयक पारित किए दिल्ली होटल अग्निकांड: मालिक लवकेश बजाज गिरफ्तार, 21 लोगों की मौत सेंसेक्स 500 अंक उछला, निफ्टी ने फिर छुआ 22,000 का आंकड़ा उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 4 दिनों तक लू का अलर्ट जारी मेरठ में बड़ी पुलिस कार्रवाई, 3 कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

साली से शादी की चाह में हैवान बना शौहर! पत्नी को तेजाब पिलाकर उतारा मौत के घाट

साली से शादी की चाह में हैवान बना शौहर! पत्नी को तेजाब पिलाकर उतारा मौत के घाट

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि नासिर ने अपनी पत्नी मुस्कान की तेजाब पिलाकर हत्या कर दी। घटना के बाद से आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
परिजनों के अनुसार, नासिर और मुस्कान की शादी करीब डेढ़ साल पहले हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही नासिर की बुरी नजर अपनी 16 वर्षीय नाबालिग साली पर पड़ गई। वह उससे शादी करना चाहता था, लेकिन मुस्कान ने इसका विरोध किया।
बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर नासिर अक्सर मुस्कान को प्रताड़ित करता था। आरोप है कि दो दिन पहले उसने पहले मुस्कान के साथ मारपीट की और फिर उसे तेजाब पिला दिया। गंभीर हालत में मुस्कान को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद आरोपी नासिर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।