Follow Us

सीसीएसयू में बड़े फैसले: 41 शोधार्थियों को पीएचडी, 3 प्रोफेसर पदोन्नत, AI कोर्स हुआ अनिवार्य

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) में हुई कार्य परिषद की बैठक कई अहम फैसलों के साथ खत्म हुई। कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में शिक्षा और प्रशासन से जुड़े बड़े निर्णय लिए गए, जिनका असर सीधे छात्रों और शिक्षकों पर पड़ेगा।
सबसे बड़ा फैसला 41 शोधार्थियों को शोध उपाधि (पीएचडी) प्रदान करने को लेकर लिया गया। इसके साथ ही पिछली बैठक (19 मार्च 2026) के कार्यवृत्त को भी मंजूरी दे दी गई। सांख्यिकी विभाग के डॉ. कपिल कुमार और डॉ. प्रदीप चौधरी
👉 गणित विभाग की डॉ. सरू कुमारी को प्रोफेसर पद पर पदोन्नत करने का निर्णय लिया गया।
नई नियुक्तियों में डॉ. अरुण कुमार (शिक्षा विभाग) डॉ. दिनेश चंद शर्मा (जंतु विज्ञान विभाग) को प्रोफेसर पद पर नियुक्ति की मंजूरी दी गई। बैठक में 162 महाविद्यालयों को संबद्धता देने का बड़ा फैसला भी लिया गया। साथ ही इन कॉलेजों को जरूरी स्टाफ की कमी पूरी करने के लिए 30 जून तक का समय दिया गया है। छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय ने बड़ा फैसला लिया है—ब हर छात्र को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्किल डेवलपमेंट कोर्स करना अनिवार्य होगा।
यह कदम छात्रों को नई टेक्नोलॉजी के साथ जोड़ने और उन्हें रोजगार के लिए तैयार करने की दिशा में अहम माना जा रहा ह स्ववित्त पोषित पाठ्यक्रमों में नियुक्तियों के लिए अर्हता तय होगी
सहायक आचार्य, निदेशक, उपनिदेशक, सहायक निदेशक और TPO पदों के लिए प्रक्रिया स्पष्ट की जाएगी। 
बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में कुलसचिव डॉ. अनिल कुमार यादव, वित्त अधिकारी रमेश चंद्र, परीक्षा नियंत्रक वीरेंद्र कुमार मौर्य समेत कई वरिष्ठ अधिकारी और प्रोफेसर मौजूद रहे। ऑनलाइन माध्यम से न्यायाधीश आर.बी. मिश्रा और प्रोफेसर शैलेन्द्र जायसवाल सहित अन्य सदस्य भी जुड़े।
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *