Wednesday, 12 August 2026 |  मेरठ, उत्तर प्रदेश
🔴 Breaking News
कांवड़ यात्रा में ग्राउंड कमांडर बने आईजी कलानिधि नैथानी, दिन-रात सड़कों पर उतरकर किया व्यवस्थाओं का रियलिटी चेक नोएडा के PG में असम की 19 साल की लड़की की हत्या, B.Tech इंजीनियर फरार, कमरे में लाश छिपाकर बाहर से लगाया ताला लुटेरे बाप-बेटे ने विधायक की MBBS बेटी समेत 44 महिलाओं से की शादी, 100 करोड़ की ठगी कांवड़ यात्रा में ग्राउंड कमांडर बने आईजी कलानिधि नैथानी, दिन-रात सड़कों पर उतरकर किया व्यवस्थाओं का रियलिटी चेक नोएडा के PG में असम की 19 साल की लड़की की हत्या, B.Tech इंजीनियर फरार, कमरे में लाश छिपाकर बाहर से लगाया ताला लुटेरे बाप-बेटे ने विधायक की MBBS बेटी समेत 44 महिलाओं से की शादी, 100 करोड़ की ठगी

50 साल पुरानी मांग फिर गूंजी संसद में, पश्चिमी यूपी के लिए हाईकोर्ट बेंच पर राज्यसभा में बोले डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी

50 साल पुरानी मांग फिर गूंजी संसद में, पश्चिमी यूपी के लिए हाईकोर्ट बेंच पर राज्यसभा में बोले डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी

New Delhi. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की लंबे समय से चली आ रही मांग एक बार फिर संसद में जोरदार ढंग से उठी है। राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने उच्चतम न्यायालय (न्यायाधीश संख्या) संशोधन विधेयक, 2026 पर चर्चा के दौरान पश्चिमी यूपी के लोगों की वर्षों पुरानी मांग को सदन में प्रमुखता से रखा।
डॉ. वाजपेयी ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोग पिछले करीब 50 वर्षों से हाईकोर्ट बेंच की मांग कर रहे हैं, लेकिन आज तक इस दिशा में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। उन्होंने कहा कि न्याय व्यवस्था तभी प्रभावी मानी जाएगी, जब आम नागरिक को सस्ता, सुलभ और समय पर न्याय मिल सके।
उन्होंने सरकार से मांग की कि लंबित मुकदमों की संख्या, जनसंख्या और क्षेत्रफल को आधार बनाकर मेरठ, आगरा, वाराणसी और गोरखपुर में हाईकोर्ट बेंच स्थापित की जाए। उनका कहना था कि इन क्षेत्रों में बेंच बनने के बाद भी मुकदमों का दबाव देश में सबसे अधिक रहने की संभावना है, इसलिए न्यायिक ढांचे को मजबूत करना समय की आवश्यकता है।
राज्यसभा में यह मुद्दा उठने के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गई है। राजनीतिक और कानूनी हलकों में इसे महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।