Saturday, 01 August 2026 |  मेरठ, उत्तर प्रदेश
🔴 Breaking News
आधी रात नवविवाहित कपल का अपहरण, युवती से बेड टच और मोबाइल लूट… डायल-112 ने पीछा कर 3 बदमाश दबोचे पेपर लीक बिल लोकसभा से पास, राहुल गांधी के भाषण पर जमकर हंगामा, ‘इडियट’ और अंधभक्त शब्दों पर सत्ता पक्ष का विरोध प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो जारी कर दिया बड़ा संदेश, परीक्षा सुधारों के लिए बनेगी हाई पावर टास्क फोर्स आधी रात नवविवाहित कपल का अपहरण, युवती से बेड टच और मोबाइल लूट… डायल-112 ने पीछा कर 3 बदमाश दबोचे पेपर लीक बिल लोकसभा से पास, राहुल गांधी के भाषण पर जमकर हंगामा, ‘इडियट’ और अंधभक्त शब्दों पर सत्ता पक्ष का विरोध प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो जारी कर दिया बड़ा संदेश, परीक्षा सुधारों के लिए बनेगी हाई पावर टास्क फोर्स

मेरठ में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का भव्य स्वागत, मन की बात कार्यक्रम में हुए शामिल, जनसंघ के 106 वर्षीय कार्यकर्ता से भी की मुलाकात

मेरठ में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का भव्य स्वागत, मन की बात कार्यक्रम में हुए शामिल, जनसंघ के 106 वर्षीय कार्यकर्ता से भी की मुलाकात

मेरठ। उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का शनिवार को मेरठ दौरा कई राजनीतिक और संगठनात्मक कार्यक्रमों से भरा रहा। वह नमो भारत ट्रेन से मेरठ पहुंचे, जहां बेगमपुल मेट्रो स्टेशन पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।

इसके बाद पंकज चौधरी मानसरोवर कॉलोनी पहुंचे, जहां उन्होंने 106 वर्षीय जनसंघकालीन कार्यकर्ता रंजीत सिंह के आवास पर शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर, स्वतंत्र प्रभार मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, मेयर हरिकांत अहलूवालिया, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज और अश्वनी त्यागी, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तौगी, जिलाध्यक्ष हरवीर पाल समेत कई वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद रहे।

इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष एसजीएम गार्डन पहुंचे, जहां उनका एक बार फिर ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया। यहां उन्होंने वृक्षारोपण भी किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ सुना।

कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, सांसद अरुण गोविल, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल, मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, विधायक अमित अग्रवाल, मेयर हरिकांत अहलूवालिया, एमएलसी अश्वनी त्यागी और धर्मेंद्र भारद्वाज, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तौगी, जिलाध्यक्ष हरवीर पाल, पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, पूर्व राज्यसभा सांसद कांता कर्दम, भाजपा नेता पंडित सुनील भराला, कमल दत्त शर्मा, नीरज मित्तल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बाद में आयोजित टिफिन बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर भोजन किया। बैठक में जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के चेयरमैन विमल शर्मा, भाजपा नेता रविंद्र चौधरी, नरेश गुर्जर, पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी, आशीष प्रताप सिंह, अंकित चौधरी, अंकुर मुखिया, पूर्व ब्लॉक प्रमुख देवेंद्र गुर्जर, विनीत अग्रवाल शारदा, मनोज पोसवाल, पूर्व महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज और मनोज सिवाच सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता संगीत सोम भी एसजीएम गार्डन पहुंचे और ‘मन की बात’ कार्यक्रम में शामिल हुए। पूरे आयोजन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
#meerut #meerutnews #BJPNEWS #bjpmeerut #bjppankajchaudhary