Thursday, 17 September 2026 |  मेरठ, उत्तर प्रदेश
🔴 Breaking News

बिना तलाक दूसरा निकाह करने पहुंचा दूल्हा, पहली पत्नी ने मंडप में पहुंचकर रुकवाई शादी

बिना तलाक दूसरा निकाह करने पहुंचा दूल्हा, पहली पत्नी ने मंडप में पहुंचकर रुकवाई शादी

कानपुर (यूपी)। कानपुर के एक मैरिज लॉन में उस समय हंगामा मच गया, जब दूसरी शादी करने पहुंचे दूल्हे की पहली पत्नी मौके पर पहुंच गई। महिला का आरोप है कि वर्ष 2022 में उसकी दूल्हे से लव मैरिज हुई थी और अब बिना तलाक दिए वह दूसरी शादी करने जा रहा था।

महिला ने अपनी बहन के साथ मैरिज लॉन पहुंचकर शादी का विरोध किया। देखते ही देखते मौके पर अफरा-तफरी मच गई और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हे को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से तहरीर मांगी गई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।