Saturday, 01 August 2026 |  मेरठ, उत्तर प्रदेश
🔴 Breaking News
आधी रात नवविवाहित कपल का अपहरण, युवती से बेड टच और मोबाइल लूट… डायल-112 ने पीछा कर 3 बदमाश दबोचे पेपर लीक बिल लोकसभा से पास, राहुल गांधी के भाषण पर जमकर हंगामा, ‘इडियट’ और अंधभक्त शब्दों पर सत्ता पक्ष का विरोध प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो जारी कर दिया बड़ा संदेश, परीक्षा सुधारों के लिए बनेगी हाई पावर टास्क फोर्स आधी रात नवविवाहित कपल का अपहरण, युवती से बेड टच और मोबाइल लूट… डायल-112 ने पीछा कर 3 बदमाश दबोचे पेपर लीक बिल लोकसभा से पास, राहुल गांधी के भाषण पर जमकर हंगामा, ‘इडियट’ और अंधभक्त शब्दों पर सत्ता पक्ष का विरोध प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो जारी कर दिया बड़ा संदेश, परीक्षा सुधारों के लिए बनेगी हाई पावर टास्क फोर्स

श्रावण मास और कांवड़ यात्रा की तैयारियों का ADG प्रयागराज जोन ने लिया जायजा, बाबा घुईसरनाथ धाम में सुरक्षा व्यवस्था पर दिए निर्देश

श्रावण मास और कांवड़ यात्रा की तैयारियों का ADG प्रयागराज जोन ने लिया जायजा, बाबा घुईसरनाथ धाम में सुरक्षा व्यवस्था पर दिए निर्देश

प्रतापगढ़। आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) प्रयागराज जोन ज्योति नारायण ने पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के साथ थाना सांगीपुर क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध बाबा घुईसरनाथ धाम पहुंचकर तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण से पहले ADG ज्योति नारायण ने बाबा घुईसरनाथ मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान क्षेत्राधिकारी लालगंज राजीव द्विवेदी तथा थाना सांगीपुर के अधिकारी भी मौजूद रहे।
इसके बाद अधिकारियों ने मेला क्षेत्र और मंदिर परिसर का विस्तृत निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, बैरिकेडिंग, यातायात व्यवस्था, पार्किंग, सीसीटीवी निगरानी, कंट्रोल रूम, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान ADG ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। साथ ही प्रभावी यातायात प्रबंधन, महिला सुरक्षा, लगातार गश्त, संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता तथा श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरी की जाएं।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने भी अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को और मजबूत बनाया जाए, ताकि कांवड़ियों और श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित वातावरण मिल सके तथा श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो।