Wednesday, 12 August 2026 |  मेरठ, उत्तर प्रदेश
🔴 Breaking News

40 लाख के इंश्योरेंस के लिए लव मैरिज वाली पत्नी की हत्या… हाईवे पर लाश रखकर कार से कुचल डाला

40 लाख के इंश्योरेंस के लिए लव मैरिज वाली पत्नी की हत्या… हाईवे पर लाश रखकर कार से कुचल डाला

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि लव मैरिज के दो साल बाद पति ने 40 लाख रुपये की बीमा राशि हड़पने की साजिश रची और पत्नी की हत्या कर शव को हाईवे पर रखकर कार से कुचल दिया, ताकि मामला सड़क हादसा लगे।

हमीरपुर पुलिस के अनुसार, अमर सिंह ने अपनी पत्नी रीता का करीब 40 लाख रुपये का बीमा कराया था। आरोप है कि बीमा की रकम हासिल करने के लिए उसने साथियों के साथ मिलकर पत्नी की हत्या कर दी।
वारदात को दुर्घटना का रूप देने के लिए रीता के शव को हाईवे पर रखा गया और उसके ऊपर कार चढ़ा दी गई, ताकि पुलिस इसे सड़क हादसा समझे। लेकिन जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया।

पोस्टमार्टम दो डॉक्टरों के पैनल ने किया। रिपोर्ट के अनुसार, महिला के शरीर के बाहरी हिस्से पर 12 से अधिक गंभीर चोटों के निशान मिले। वहीं शरीर के अंदर किडनी को छोड़कर लगभग सभी प्रमुख अंग बुरी तरह क्षतिग्रस्त पाए गए। मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने हत्या की आशंका को मजबूत माना।

पुलिस जांच में सामने आए सबूतों के बाद पति अमर सिंह समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।