Meerut. मेरठ पुलिस और एसटीएफ फील्ड यूनिट मेरठ की संयुक्त कार्रवाई में अवैध हथियार बनाने और उनकी तस्करी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। संयुक्त टीम ने लालकुर्ती थाना क्षेत्र के बुचड़ी रोड स्थित कूड़ाघर के पास से तजम्मुल (37) निवासी खैरनगर, थाना देहलीगेट को दबोच लिया। उसके कब्जे से 21 अवैध .315 बोर तमंचे, हथियार बनाने के उपकरण और वेल्डिंग मशीन बरामद हुई है।
SSP अविनाश पांडे के अनुसार,
गिरफ्तार आरोपी तजम्मुल का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ मुजफ्फरनगर के चरथावल थाने में अपहरण, गैंगस्टर एक्ट और आयुध अधिनियम के तहत पहले से मुकदमे दर्ज हैं। अब मेरठ में भी अवैध हथियार बनाने और तस्करी के आरोप में उसके खिलाफ नई कार्रवाई की गई है।
संयुक्त टीम ने की कार्रवाई
इस कार्रवाई में थाना लालकुर्ती के प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र पाल सिंह, उपनिरीक्षक मोहम्मद वासिफ समेत थाना पुलिस और एसटीएफ फील्ड यूनिट मेरठ के उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार व उनकी टीम शामिल रही।