Wednesday, 12 August 2026 |  मेरठ, उत्तर प्रदेश
🔴 Breaking News
कांवड़ यात्रा में ग्राउंड कमांडर बने आईजी कलानिधि नैथानी, दिन-रात सड़कों पर उतरकर किया व्यवस्थाओं का रियलिटी चेक नोएडा के PG में असम की 19 साल की लड़की की हत्या, B.Tech इंजीनियर फरार, कमरे में लाश छिपाकर बाहर से लगाया ताला लुटेरे बाप-बेटे ने विधायक की MBBS बेटी समेत 44 महिलाओं से की शादी, 100 करोड़ की ठगी कांवड़ यात्रा में ग्राउंड कमांडर बने आईजी कलानिधि नैथानी, दिन-रात सड़कों पर उतरकर किया व्यवस्थाओं का रियलिटी चेक नोएडा के PG में असम की 19 साल की लड़की की हत्या, B.Tech इंजीनियर फरार, कमरे में लाश छिपाकर बाहर से लगाया ताला लुटेरे बाप-बेटे ने विधायक की MBBS बेटी समेत 44 महिलाओं से की शादी, 100 करोड़ की ठगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल, संगठन और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल, संगठन और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

Meerut. मेरठ कैंट विधानसभा के विधायक अमित अग्रवाल ने सोमवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उनके साथ मेरठ कैंट विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी के सभी छह मंडल अध्यक्ष भी मौजूद रहे।

भेंट के दौरान विधायक अमित अग्रवाल ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए मेरठ कैंट विधानसभा में चल रहे विकास कार्यों, संगठनात्मक गतिविधियों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी मंडल अध्यक्षों से परिचय प्राप्त किया और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनसेवा के कार्यों को पूरी निष्ठा के साथ आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

विधायक अमित अग्रवाल ने मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन और स्नेह के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन से मेरठ कैंट विधानसभा में विकास कार्यों को और गति मिलेगी।

बैठक में मेरठ कैंट विधानसभा के मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता (पल्लवपुरम), सेन्सर पाल (कंकरखेड़ा), भोपाल प्रजापति (मुल्तान नगर), गौरव हुरिया (छावनी), अनुराग विश्नोई (पटेल नगर) और विजय सोनकर (गंगानगर) उपस्थित रहे।

विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि कई महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हुई जिस पर मुख्यमंत्री ने सकारात्मक जवाब दिया है।