Wednesday, 12 August 2026 |  मेरठ, उत्तर प्रदेश
🔴 Breaking News
कांवड़ यात्रा में ग्राउंड कमांडर बने आईजी कलानिधि नैथानी, दिन-रात सड़कों पर उतरकर किया व्यवस्थाओं का रियलिटी चेक नोएडा के PG में असम की 19 साल की लड़की की हत्या, B.Tech इंजीनियर फरार, कमरे में लाश छिपाकर बाहर से लगाया ताला लुटेरे बाप-बेटे ने विधायक की MBBS बेटी समेत 44 महिलाओं से की शादी, 100 करोड़ की ठगी कांवड़ यात्रा में ग्राउंड कमांडर बने आईजी कलानिधि नैथानी, दिन-रात सड़कों पर उतरकर किया व्यवस्थाओं का रियलिटी चेक नोएडा के PG में असम की 19 साल की लड़की की हत्या, B.Tech इंजीनियर फरार, कमरे में लाश छिपाकर बाहर से लगाया ताला लुटेरे बाप-बेटे ने विधायक की MBBS बेटी समेत 44 महिलाओं से की शादी, 100 करोड़ की ठगी

मेरठ–पानीपत को जोड़ने वाली नई रेलवे लाइन की मांग, सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने रेल मंत्री से की मुलाकात

मेरठ–पानीपत को जोड़ने वाली नई रेलवे लाइन की मांग, सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने रेल मंत्री से की मुलाकात

New Delhi. बागपत लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर पानीपत–मेरठ नई रेलवे लाइन परियोजना को जल्द स्वीकृति देने की मांग की है। उन्होंने परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कराकर इसे प्राथमिकता के आधार पर मंजूरी देने का आग्रह किया है।
सांसद ने कहा कि बागपत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) का महत्वपूर्ण हिस्सा होने के साथ-साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रमुख कृषि एवं औद्योगिक क्षेत्र है। वहीं पानीपत हरियाणा का बड़ा औद्योगिक और व्यापारिक केंद्र है। इसके बावजूद पानीपत और मेरठ के बीच आज तक सीधा रेल संपर्क नहीं है, जिससे लाखों छात्रों, किसानों, व्यापारियों, नौकरीपेशा लोगों और आम यात्रियों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती है।
उन्होंने कहा कि पानीपत–मेरठ नई रेलवे लाइन बनने से हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बीच सीधा रेल संपर्क स्थापित होगा। इससे यात्रियों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा मिलेगी, जबकि माल परिवहन भी अधिक सुगम और किफायती होगा। साथ ही क्षेत्र में उद्योग, व्यापार, कृषि, निवेश और रोजगार को नई गति मिलेगी तथा एनसीआर पर बढ़ते यातायात का दबाव भी कम होगा।
डॉ. सांगवान ने रेल मंत्री से जनहित और क्षेत्रीय विकास को ध्यान में रखते हुए इस महत्वाकांक्षी रेल परियोजना को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने की मांग की है।