Lucknow . मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सोमेंद्र तोमर ने मेरठ की खेल, उद्योग, संस्कृति और सामाजिक क्षेत्र की कई विशिष्ट हस्तियों के साथ शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान अर्जुन पुरस्कार विजेता अंतरराष्ट्रीय पहलवान अलका तोमर, भारतीय महिला रोल बॉल टीम की कप्तान ईशिका शर्मा, यूपी पुलिस महिला कबड्डी टीम की कप्तान सोनिका नागर, भाजपा के निवर्तमान महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज, दीपक राणा, विजय नामदेव, लोकगायिका चंचल बंजारा, सावन कनौजिया, सन्नी अग्रवाल और स्टार्टअप फाउंडर आशुतोष मौजूद रहे।
मुलाकात के दौरान प्रदेश के विकास, खेलों को बढ़ावा देने, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सरोकारों और युवाओं के सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई.