Wednesday, 12 August 2026 |  मेरठ, उत्तर प्रदेश
🔴 Breaking News
कांवड़ यात्रा में ग्राउंड कमांडर बने आईजी कलानिधि नैथानी, दिन-रात सड़कों पर उतरकर किया व्यवस्थाओं का रियलिटी चेक नोएडा के PG में असम की 19 साल की लड़की की हत्या, B.Tech इंजीनियर फरार, कमरे में लाश छिपाकर बाहर से लगाया ताला लुटेरे बाप-बेटे ने विधायक की MBBS बेटी समेत 44 महिलाओं से की शादी, 100 करोड़ की ठगी कांवड़ यात्रा में ग्राउंड कमांडर बने आईजी कलानिधि नैथानी, दिन-रात सड़कों पर उतरकर किया व्यवस्थाओं का रियलिटी चेक नोएडा के PG में असम की 19 साल की लड़की की हत्या, B.Tech इंजीनियर फरार, कमरे में लाश छिपाकर बाहर से लगाया ताला लुटेरे बाप-बेटे ने विधायक की MBBS बेटी समेत 44 महिलाओं से की शादी, 100 करोड़ की ठगी

RLD में बड़ा राजनीतिक भूचाल: प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय ने दिया इस्तीफा, प्राथमिक सदस्यता भी छोड़ी

RLD में बड़ा राजनीतिक भूचाल: प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय ने दिया इस्तीफा, प्राथमिक सदस्यता भी छोड़ी

राष्ट्रीय लोकदल (RLD) को उत्तर प्रदेश में बड़ा झटका लगा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय ने शुक्रवार को अपने पद के साथ-साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना त्यागपत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को भेज दिया है।

डॉ. रामाशीष राय ने अपने इस्तीफे में लिखा कि उन्हें प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व सौंपने के लिए वह जयंत चौधरी के आभारी हैं और उन्होंने पूरे प्रदेश में संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी क्षमता से कार्य किया।

त्यागपत्र में उन्होंने कहा कि वह लोकनायक जयप्रकाश नारायण के ‘संपूर्ण क्रांति’ आंदोलन से प्रेरित होकर राजनीति में आए थे, लेकिन आज लोकतंत्र, संवैधानिक संस्थाओं और सामाजिक समरसता पर गंभीर संकट दिखाई दे रहा है।

उन्होंने राजनीति में बढ़ते धनबल, परिवारवाद, जातीय विभाजन, किसानों की समस्याओं, बेरोजगारी और लोकतांत्रिक मूल्यों के क्षरण पर चिंता व्यक्त की। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि राजनीति में धनबल का बढ़ता प्रभाव लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा बन चुका है।

डॉ. रामाशीष राय ने अपने पत्र में कहा कि संविधान, लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं पर हो रहे प्रहार से लोकतंत्र खतरे में है। इन्हीं वैचारिक और नैतिक कारणों के चलते उन्होंने राष्ट्रीय लोकदल के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का निर्णय लिया।