Saturday, 26 September 2026 |  मेरठ, उत्तर प्रदेश
🔴 Breaking News

मेरठ में कांवड़ यात्रा सुरक्षा का रियलिटी चेक, डीआईजी-एसएसपी ने बेगमपुल से दिल्ली रोड तक किया फ्लैग मार्च

मेरठ में कांवड़ यात्रा सुरक्षा का रियलिटी चेक, डीआईजी-एसएसपी ने बेगमपुल से दिल्ली रोड तक किया फ्लैग मार्च

Meerut. कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित और सुचारु बनाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। शुक्रवार को डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ अविनाश पांडे ने बेगमपुल से दिल्ली रोड तक सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया और पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला।

निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता, अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। साथ ही शिवभक्तों के साथ सहयोगात्मक व्यवहार बनाए रखने, यातायात को निर्बाध रखने और किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए कहा। इस दौरान बैरिकेडिंग, सुरक्षा पिकेट और ड्यूटी प्वाइंट का भी निरीक्षण किया गया।
इसके बाद डीआईजी और एसएसपी ने पुलिस बल के साथ बेगमपुल से दिल्ली रोड तक फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च के जरिए आमजन और कांवड़ यात्रियों को सुरक्षा का भरोसा देने के साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया गया।