Wednesday, 12 August 2026 |  मेरठ, उत्तर प्रदेश
🔴 Breaking News
कांवड़ यात्रा में ग्राउंड कमांडर बने आईजी कलानिधि नैथानी, दिन-रात सड़कों पर उतरकर किया व्यवस्थाओं का रियलिटी चेक नोएडा के PG में असम की 19 साल की लड़की की हत्या, B.Tech इंजीनियर फरार, कमरे में लाश छिपाकर बाहर से लगाया ताला लुटेरे बाप-बेटे ने विधायक की MBBS बेटी समेत 44 महिलाओं से की शादी, 100 करोड़ की ठगी कांवड़ यात्रा में ग्राउंड कमांडर बने आईजी कलानिधि नैथानी, दिन-रात सड़कों पर उतरकर किया व्यवस्थाओं का रियलिटी चेक नोएडा के PG में असम की 19 साल की लड़की की हत्या, B.Tech इंजीनियर फरार, कमरे में लाश छिपाकर बाहर से लगाया ताला लुटेरे बाप-बेटे ने विधायक की MBBS बेटी समेत 44 महिलाओं से की शादी, 100 करोड़ की ठगी

हस्तिनापुर में तेंदुए का अलर्ट: वन संरक्षक आदर्श कुमार और DFO वंदना फोगाट ने किया प्रभावित क्षेत्र व कांवड़ मार्ग का निरीक्षण

हस्तिनापुर में तेंदुए का अलर्ट: वन संरक्षक आदर्श कुमार और DFO वंदना फोगाट ने किया प्रभावित क्षेत्र व कांवड़ मार्ग का निरीक्षण

Meerut. कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और तेंदुए की गतिविधियों को देखते हुए वन विभाग ने हस्तिनापुर वन क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी तेज कर दी है। शुक्रवार को वन संरक्षक मेरठ आदर्श कुमार एवं DFO मेरठ वंदना फोगाट ने हस्तिनापुर वन क्षेत्र के तेंदुआ प्रभावित खेती मनिहार क्षेत्र तथा कांवड़ मार्ग का गहन स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने क्षेत्र की परिस्थितियों का जायजा लिया और कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ संभावित मानव-वन्यजीव संघर्ष की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए वनकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

वन संरक्षक आदर्श कुमार ने कांवड़ मार्ग से सटे वन क्षेत्रों के किनारों पर Leopard Repellent Spray का नियमित छिड़काव कराने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार और प्रभावी गश्त सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

वहीं प्रभागीय निदेशक वंदना फोगाट ने कांवड़ यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने और तेंदुए की गतिविधियों से जुड़ी किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

क्षेत्रीय वन अधिकारी खुशबू उपाध्याय के निर्देशन में हस्तिनापुर वन विभाग की टीम लगातार जन-जागरूकता अभियान, नियमित गश्त तथा तेंदुए की खोज और निगरानी का कार्य कर रही है। विभाग ने ग्रामीणों और कांवड़ यात्रियों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और तेंदुए से संबंधित किसी भी सूचना की तुरंत वन विभाग को जानकारी दें।

वन विभाग को प्राप्त सूचनाओं के अनुसार तेंदुए की गतिविधियां मुजफ्फरनगर की दिशा में भूमा क्षेत्र की ओर होने की जानकारी मिली है। इन सूचनाओं का सत्यापन और निगरानी लगातार की जा रही है।

निरीक्षण के दौरान वनकर्मी अंकित यादव, ऋषभ सिंह, अतुल स्वामी, राजेश्वर, खुशीराम, धर्मेंद्र ढाका सहित अन्य वनकर्मी मौजूद रहे।

प्रभागीय निदेशक वंदना फोगाट ने कांवड़ यात्रियों और स्थानीय नागरिकों से अपील की कि वे जंगल के किनारे अनावश्यक रूप से न रुकें, रात के समय अकेले वन क्षेत्र की ओर न जाएं तथा तेंदुआ दिखाई देने पर उसके पास जाने, पीछा करने या भीड़ लगाने से बचें और तत्काल वन विभाग को सूचना दें।