Thursday, 17 September 2026 |  मेरठ, उत्तर प्रदेश
🔴 Breaking News

BJP ने इंजीनियर आलोक कुमार गौतम को सौंपी नई जिम्मेदारी, बने जिला मीडिया सह संयोजक

BJP ने इंजीनियर आलोक कुमार गौतम को सौंपी नई जिम्मेदारी, बने जिला मीडिया सह संयोजक
  • Meerut. भारतीय जनता पार्टी ने इंजीनियर आलोक कुमार गौतम को मेरठ में जिला मीडिया सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी है। लंबे समय से राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय गौतम को नई जिम्मेदारी मिलने से समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

बीई मैकेनिकल और एमबीए शिक्षित आलोक कुमार गौतम के पास करीब 24 वर्षों का औद्योगिक और कॉरपोरेट अनुभव है। वर्तमान में वह एक स्विस मल्टीनेशनल कंपनी में जोनल मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं।

राजनीतिक क्षेत्र में वह वर्ष 2007 से सक्रिय हैं। अलग-अलग विधानसभा और लोकसभा चुनावों में सक्रिय भूमिका निभाने के साथ वह भाजपा किसान मोर्चा मेरठ के जिला उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में भी मेरठ, मथुरा, फतेहपुर सीकरी, बागपत और अलीगढ़ में उनकी सक्रिय भागीदारी रही।

सामाजिक क्षेत्र में सक्रियता के लिए उन्हें यूपी रत्न, यूपी गौरव, पं. मदन मोहन मालवीय सम्मान और पर्यावरण प्रहरी मेरठ सम्मान समेत कई सम्मान मिल चुके हैं।