Saturday, 01 August 2026 |  मेरठ, उत्तर प्रदेश
🔴 Breaking News
आधी रात नवविवाहित कपल का अपहरण, युवती से बेड टच और मोबाइल लूट… डायल-112 ने पीछा कर 3 बदमाश दबोचे पेपर लीक बिल लोकसभा से पास, राहुल गांधी के भाषण पर जमकर हंगामा, ‘इडियट’ और अंधभक्त शब्दों पर सत्ता पक्ष का विरोध प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो जारी कर दिया बड़ा संदेश, परीक्षा सुधारों के लिए बनेगी हाई पावर टास्क फोर्स आधी रात नवविवाहित कपल का अपहरण, युवती से बेड टच और मोबाइल लूट… डायल-112 ने पीछा कर 3 बदमाश दबोचे पेपर लीक बिल लोकसभा से पास, राहुल गांधी के भाषण पर जमकर हंगामा, ‘इडियट’ और अंधभक्त शब्दों पर सत्ता पक्ष का विरोध प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो जारी कर दिया बड़ा संदेश, परीक्षा सुधारों के लिए बनेगी हाई पावर टास्क फोर्स

LLB छात्रा ने हिस्ट्रीशीटर प्रेमी से किया था निकाह, थार में ले जाकर कर दी हत्या, शव नहर किनारे गड्ढे में दफनाया

LLB छात्रा ने हिस्ट्रीशीटर प्रेमी से किया था निकाह, थार में ले जाकर कर दी हत्या, शव नहर किनारे गड्ढे में दफनाया

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश से एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। हैदराबाद से एलएलबी की पढ़ाई कर रही मुरादाबाद के कारोबारी परिवार की बेटी अदीला रहमान की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पति और हिस्ट्रीशीटर गुलफाम को आरोपी बताया है। पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद शव को रुड़की में नहर किनारे दफना दिया गया था।

पुलिस जांच के मुताबिक, अदीला रहमान एक प्रतिष्ठित कारोबारी परिवार से थी। उसका प्रेम संबंध हिस्ट्रीशीटर गुलफाम से हो गया था। दोनों ने अप्रैल 2026 में परिवार से छिपाकर निकाह कर लिया था। बताया जा रहा है कि अदीला गुलफाम पर काफी पैसा खर्च करती थी और हाल ही में उसे एक नई थार भी खरीदकर दी थी।

पुलिस के अनुसार, 25 जून को अदीला एलएलबी की परीक्षा देने के लिए हैदराबाद जाने वाली थी। गुलफाम उसे थार से एयरपोर्ट छोड़ने के लिए निकला था, लेकिन वह रास्ते में लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने गुलफाम और उसके भाई कुर्बान के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि गुलफाम एक पुराने मामले में रामपुर जेल में बंद है। पूछताछ में उसने कथित तौर पर अदीला की हत्या की बात कबूल कर ली।

पुलिस के मुताबिक, रास्ते में दोनों के बीच गुलफाम के परिवार को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान कहासुनी बढ़ गई। आरोप है कि गुस्से में गुलफाम ने अदीला की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद वह शव को उसी थार में रुड़की ले गया और नहर किनारे गड्ढा खोदकर दफना दिया।

हत्या के बाद गुलफाम रामपुर पहुंचा और एक पुराने मुकदमे में अदालत में आत्मसमर्पण कर जेल चला गया। पुलिस अब अदालत से उसका रिमांड लेने की तैयारी कर रही है। रिमांड मिलने के बाद आरोपी को घटनास्थल पर ले जाकर शव बरामद कराने और अन्य साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई की जाएगी।

  • फिलहाल पुलिस की जांच जारी है। शव की बरामदगी और अन्य फोरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।