Saturday, 01 August 2026 |  मेरठ, उत्तर प्रदेश
🔴 Breaking News
आधी रात नवविवाहित कपल का अपहरण, युवती से बेड टच और मोबाइल लूट… डायल-112 ने पीछा कर 3 बदमाश दबोचे पेपर लीक बिल लोकसभा से पास, राहुल गांधी के भाषण पर जमकर हंगामा, ‘इडियट’ और अंधभक्त शब्दों पर सत्ता पक्ष का विरोध प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो जारी कर दिया बड़ा संदेश, परीक्षा सुधारों के लिए बनेगी हाई पावर टास्क फोर्स आधी रात नवविवाहित कपल का अपहरण, युवती से बेड टच और मोबाइल लूट… डायल-112 ने पीछा कर 3 बदमाश दबोचे पेपर लीक बिल लोकसभा से पास, राहुल गांधी के भाषण पर जमकर हंगामा, ‘इडियट’ और अंधभक्त शब्दों पर सत्ता पक्ष का विरोध प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो जारी कर दिया बड़ा संदेश, परीक्षा सुधारों के लिए बनेगी हाई पावर टास्क फोर्स

STF से मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश विपुल उर्फ ‘खूनी’ ढेर, दो पिस्टल और अपाचे बाइक बरामद

STF से मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश विपुल उर्फ ‘खूनी’ ढेर, दो पिस्टल और अपाचे बाइक बरामद

बागपत। उत्तर प्रदेश एसटीएफ मेरठ फील्ड यूनिट और बागपत पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में शनिवार को सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश विपुल उर्फ ‘खूनी’ गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

STF के SP बृजेश कुमार सिंह के मुताबिक मुठभेड़ के बाद मौके से दो .32 बोर की पिस्टल, भारी मात्रा में खोखा कारतूस तथा एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

विपुल उर्फ खूनी, पुत्र नेत्रपाल सिंह, ग्राम भभीसा, थाना कांधला (शामली) का निवासी था। वह कुख्यात सुशील मूंछ गैंग का सक्रिय सदस्य और शार्प शूटर बताया गया है। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, गैंगस्टर, रंगदारी, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस समेत तीन दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज थे।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, वर्ष 2014 में उसने चर्चित बदमाश भीम भभीसा की हत्या के मामले में भी भूमिका निभाई थी। इसके अलावा वर्ष 2017 में सहारनपुर के मानपुर गांव में महिला प्रधान की हत्या के मामले में भी उसका नाम सामने आया था। उस पर कई जिलों—शामली, बागपत, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, दिल्ली आदि में गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज थे।

हाल ही में शामली के कांधला थाने में दर्ज एक मामले में वह गवाह पक्ष को मुकदमे का खर्च देने के लिए धमका रहा था। इसी मामले में उसके खिलाफ वारंट जारी थे और शामली पुलिस ने उस पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था।